ब्याज का धंधा और लग्जरी गाड़ियां, फिर भी घिसटकर मांगते हैं भीख; इंदौर की रेस्क्यू टीम भी रह गई दंग

  • Share on :

करोड़पति भिक्षुक.........
सह संपादक दीपक वाड़ेकर
इंदौर। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत फिर मिला एक ऐसा भिक्षुक जिसकी संपत्ति के बारे में सुनकर दंग रह जाएंगे... यह भिक्षुक हैं मांगीलाल . मांगीलाल बाढ़ गंगा कुशवाहा नगर के पास अलवास आश्रम में रहते थे उनकी विकलांगता के कारण शासन के द्वारा इन्हें रेड क्रॉस की मदद से 1 बीएचके मकान भी दिया गया था किंतु इसके बावजूद यह निरंतर भिक्षवर्ती कहीं काम कर रहे हैं. मांगीलाल को सराफा के लगभग सभी लोगों के द्वारा पहचाना जा सकता है सराफा में यह लकड़ी की फिसलने वाली गाड़ी पीठ पर बैग और हाथों में जूता के सहारे लकड़ी की गाड़ी में सराफा में देखने मिल जाएंगे. महिला बाल विकास की टीम ने जब इनको रेस्क्यू कर जानकारी ली तब पता चला कि उनके पास तीन-तीन पक्के मकान है एक मकान तो तीन मंजिल का है इनके पास तीन ऑटो है जो किराए पर ही चलवाते हैं इनके पास एक डिजायर फोर व्हीलर गाड़ी भी है इसके बावजूद यह लोगों की संवेदनशीलता का फायदा उठाते हुए घिसाड़ते हुए लोगों के पास जाते हैं जिससे व्यक्ति स्वयं से भिक्षा स्वरूप इन्हें पैसे दे. इनका कहना है कि मैं किसी से जोर जबरदस्ती कर भीख नहीं मांगता लोग स्वयं आकर मुझे दे जाते हैं इनका एक तीन मंजिला पक्का मकान भगत सिंह नगर में 16 × 45 का है, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट में दूसरा पक्का मकान है  एवं तीसरा मकान अलवास में 10x20 का 1 बीएचके मकान है
मांगीलाल जी के द्वारा सराफा में कई लोगों को ब्याज पर भी पैसा दिया गया है इनका कहना है कि प्रतिदिन में ब्याज वसूली के लिए सराफा जाता हूं लोग मुझे भीख में भी प्रतिदिन 400 से ₹500 दे जाते हैं मांगीलाल के पास तीन ऑटो भी है जिनको उनके द्वारा किराए पर चलवाए जाते हैं
Mp09R0276
Mp09R8461
Mp09AN3552
है तथा उनके स्वयं के पास एक डिजायर भी है
Mp09CU7438 है इसके बावजूद इस गाड़ी का इस्तेमाल स्वयं ना करके किराए पर चलते हैं रेस्क्यू दल के नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि सर्राफा से लगातार इनके खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसलिए भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत रेस्क्यू टीम  इन्हें रेस्क्यू किया है, आगे की कार्यवाही शासन निर्देशानुसार की जाएगी वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिंन्हा जी का कहना है कि इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार चलती रहेगी एवं जो भी भिक्षावृत्ति करेगा या  बढ़ावा देगा उसके विरुद्ध में कार्यवाही की जाएगी.

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper