नशे से दूरी है जरूरी, इको-फ्रेंडली गणेश विसर्जन का संदेश लेकर आगे बढ़ी रणजीत टाइम्स की टीम
नशामुक्त समाज के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्रद्धालुओं से की जागरूकता की अपील
इंदौर। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए रणजीत टाइम्स की ओर से “नशे से दूरी है जरूरी” एवं “इको-फ्रेंडली गणेश विसर्जन” जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रणजीत टाइम्स के राजा गणेश एवं पूरी टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।
अभियान के तहत गणेश उत्सव समितियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की जा रही है कि गणेश पंडाल एवं विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें और धार्मिक पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासन के साथ मनाएं।
वहीं, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमाओं का इको-फ्रेंडली तरीके से विसर्जन करने का संदेश दिया जा रहा है। रणजीत टाइम्स की टीम लोगों को प्रेरित कर रही है कि विसर्जन के दौरान जलस्रोतों को प्रदूषित न करें और पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
“पेड़ लगाओ, दुनिया बचाओ”
रणजीत टाइम्स की इस पहल के माध्यम से गणेश उत्सव को आस्था के साथ नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। टीम का संदेश है कि भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा के साथ प्रकृति की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
रणजीत टाइम्स का संकल्प
“नशे से दूरी है जरूरी,
इको-फ्रेंडली विसर्जन है जरूरी।”
नशामुक्त समाज • स्वच्छ पर्यावरण • सुरक्षित गणेश उत्सव
रणजीत टाइम्स के राजा गणेश का संदेश —
“बप्पा की भक्ति करें, नशे से दूरी रखें और पर्यावरण की रक्षा के साथ गणेश विसर्जन करें।”

