जल गंगा संवर्धन अभियान - जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं जल कार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आह्वान पर 19 मार्च 2026 को निपानिया तालाब से प्रारंभ हुए इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रिचार्ज सिस्टम जरूरी हैं तथा पेड़ जल संरक्षण का सबसे बड़ा माध्यम हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्री गोलू शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री अश्विन शुक्ल एवं श्री मनीष शर्मा "मामा", सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षद श्री राजीव जैन, अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक एवं श्री अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री श्री अश्विन जनवदे एवं श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, रहवासी संगठन, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अभियान के तहत नगर निगम ने 137 कुओं का पुनर्जीवन, 15 बावड़ियों का संरक्षण, 10 तालाबों का गहरीकरण, 24 तालाबों की आवक नालियों की सफाई और 10,453 भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं सुनिश्चित कीं। साथ ही 75 रिचार्ज शाफ्ट बनाए गए और 100 अनुपयोगी बोरवेलों को रिचार्ज शाफ्ट में परिवर्तित किया गया।
समारोह में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं, बैंकिंग संस्थानों, रहवासी संगठनों, ग्रामीण प्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

