जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई, हथियार के साथ शव मिला

  • Share on :

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. चार दिन पहले शुरू हुए एनकाउंटर के बाद बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद किया गया. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं.
शनिवार को दो आतंकवादी CCTV में दिखे थे और उसी दिन मुठभेड़ शुरू हुई थी. आखिरकार, चार दिन बाद शोपियां के चानपोरा गांव से मारे गए आतंकवादी का शव बरामद किया गया. अब यह कन्फर्म हो गया है कि शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनाई मारा गया. आज शोपियां से उसका शव बरामद किया गया. 
शोपियां में मुठभेड़ के 4 दिन बाद मारे गए एक आतंकवादी का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है. शनिवार को दो आतंकवादी CCTV में दिखे थे और उसी दिन मुठभेड़ शुरू हुई थी.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper