प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर जयेंद्र गाडगे सम्मानित
महाराष्ट्र शासन के सामाजिक वानिकी विभाग, अचलपुर, अध्ययन समाचार तथा साईनाथ हीरो, परतवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "निसर्गमित्र पुरस्कार" समारोह में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जयेंद्र गाडगे को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेळघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवलराम काले, अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीणभाऊ तायडे, अचलपुर नगर परिषद की अध्यक्ष रुपालीताई माथने, नगरसेविका अर्पणाताई रोडे, साईनाथ हीरो होंडा शोरूम के संचालक धनंजय नाकील, जितेंद्रजी रोडे (संपादक, अध्ययन समाचार), नगर परिषद के मुख्य अधिकारी धीरजजी गोहाड, सामाजिक वानिकी अधिकारी सुशांतजी काले, धारणी नगर पंचायत के नगरसेवक उत्तमभाऊ मोडक तथा पूर्व पंचायत सदस्य विशाल काकड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रकृति संवर्धन के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए तथा समाज को अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। जयेंद्र गाडगे को मिले इस सम्मान पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

