जीतसिंह भूरिया, अति उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर मनोज कुमार सिंह, आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार,आईपीएस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ में पदस्थ मुख्य लिपिक जीतसिंह भूरिया को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जीतसिंह भूरिया पुलिस विभाग में अपनी 44 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके लंबे सेवाकाल के दौरान प्रदर्शित कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।
अधिकारियों ने कहा कि भूरिया ने अपने सेवाकाल में विभाग के प्रति पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सेवाकाल युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

