मन्नत पूरी होने पर बालाजी को 207 करोड़ के गहने अर्पित, सीएम चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ दान

  • Share on :

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार को एक श्रद्धालु ने 121 किलो सोने के गहने और हीरे  चढ़ाए। इनकी अनुमानित कीमत 207.6 करोड़ रुपये बताई गई है। दानदाता चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन व उनकी पत्नी राधिका जैन हैं। भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से यह अब तक का सबसे बड़ा दान है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दान की प्रक्रिया पूरी हुई। जैन ने कारोबार में सफलता मिलने पर भगवान के प्रति आभार जताने के लिए यह दान किया। उन्होंने इसके लिए मन्नत मांगी थी। कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर बड़ी रकम मिलने पर उन्होंने मन्नत पूरी करने का निर्णय किया। इससे पहले भी वर्धमान एक भक्ति चैनल को पांच करोड़ और गौ-संरक्षण के लिए एक करोड़ रुपये दान कर चर्चाओं में रहे थे। एजेंसी 
दान किए गए रत्न-आभूषणों में से, भगवान को दिए गए सोने के गहने 106 किलो के हैं, जबकि देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो के आभूषण-पोशाक चढ़ाए गए। दान में सोने के बाघ के नाखून, कई तरह की चेन, मुकुट, रत्न व अन्य आभूषण शामिल हैं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper