पिटोल में झाबुआ ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ (पिटोल)। युवा संगठन झाबुआ के निर्देशानुसार झाबुआ ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन पिटोल नगर में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सारेल द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सभी दलों के जनप्रतिनिधि— खुना गुड़िया, बालसिंग, धूमा गुड़िया सहित अन्य प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस सफल आयोजन में आयोजक लौकेन्द्र बिलवाल, हार्दिक बड़दवाल, मित्तल गुड़िया, राजेश मेडा, दिनेश गुड़िया, रमसू गुड़िया अंतोन मेडा एवं अन्य सम्माननीय युवा साथियों का विशेष योगदान रहा।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया l

