थाना कोतवाली झाबुआ को बड़ी सफलता, शातिर नकबजन चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस संरक्षण में, पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातें कबूली

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दिनांक 12.05.2026 को फरियादी हुकुम कुमार पिता दयाराम पंवार निवासी लक्ष्मी नगर, झाबुआ द्वारा राजवाड़ा स्थित न्यू सुपर मैक्स सैलून में हुई नकबजनी की रिपोर्ट थाना कोतवाली झाबुआ में दर्ज कराई गई थी।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा चोरी का शीघ्र खुलासा करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षक आर.सी. भास्करे, थाना प्रभारी थाना कोतवाली झाबुआ के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई।

टीम द्वारा कस्बा झाबुआ के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का गहन निरीक्षण किया गया। इसी दौरान दिनांक 14.05.2026 को विधि विरुद्ध बालक को चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने फरियादी हुकुम पंवार की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी गई नगदी भी बरामद कराई।

जप्त सामग्री -
एक मोटरसाइकिल कीमती 1,00,000/-₹।

विधि विरुद्ध बालक से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है तथा अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

इस उल्लेखनीय कार्यवाही में निरीक्षक आर.सी. भास्करे, सउनि. ज्ञानबहादुर, सउनि. के.के. तिवारी, आरक्षक क्रमांक 493 गणेश का विशेष योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper