झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिल्ली मुबंई 8 लेन पर पथराव पर चिन्ता व्यक्त की
केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को लिखा पत्र सुरक्षा बढाने की मांग
संवाददाता :- सलीम हुसैन
झाबुआ। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक महत्वपूर्ण परियोजना होकर राष्ट्रीय मार्ग है उक्त मार्ग राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश को को जोडने वाला प्रमुख मार्ग है। विगत कुछ दिनों से उक्त मार्ग पर आये दिन वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ रही है। इस तरह की घटना से आम यात्रियों वाहन चालकों में भय का वातावरण निर्मित हो गया है तथा कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए है जनहानि की भी आशंका बनी रहती है,लगातार इस तरह की घटनाओं से रात में इस मार्ग से गुजरने वाले यांत्रियों की सुरक्षा को लेकर चितां बढी है। उक्त बात जिले के विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने श्री नितिन गडकरी केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नईदिल्ली को अपने पत्र में लिख कर मार्ग की सुरक्षा बढाई जाने की मांग की गई है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली-मुंबई 8 लेन पर हो रही पथराव की घटना का झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने संज्ञान में लेते हुए केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नईदिल्ली को अपने पत्र में लिख कर मार्ग की सुरक्षा बढाई जाने की मांग की गई है। भूरिया ने अपने पत्र में मंत्रीजी को अवगत कराया है कि विगत एक सप्ताह में दो बार वाहनों पर पथराव की घटना हुई है जिससे अनेक वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया तथा यात्रियों एवं वाहन चालकों को गंभीर चोंट भी आई है। उक्त पथराव की घटना म.प्र.के झाबुआ एवं रतलाम जिले में हो रही है। इस सबंध में मंत्रीजी से अनुरोध है कि -
उक्त मार्ग पर पुलिस पेट्रोलिग एवं सीसीटीवी निगरानी बढाई जाए।
सुरक्षा के सबंध में सबंधित नेश्नल हाईवेअथीर्टी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों पर कडी कार्रवाही के निर्देश दिये जावे ।
.एक्सप्रेस वे के किनारे बसे गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विधायक भूरिया ने साथ ही शासन से अपेक्षा की गई ह कि उक्त कार्यवाही से यांत्रियों में सरुक्षा का भाव जागृत होगा एवं इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना की गरिमा बनी रहेगी, ऐसे जनहित में इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित सुरक्षा सबंधी आदेश जारी करनेे की कृपा करेगें। इस सबंध में विधायक भूरिया द्वारा पुलिस महानिदेशक पुलिय मुख्यालय भोपाल एवं रतलमा व झाबुआ पुलिस अधीक्षक को भी सुरक्षा के सबंध में अवगत कराया गया है।

