अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई
5 दिनों में अवैध शराब के 22 प्रकरण दर्ज, 576.62 लीटर शराब जब्त। 7 लाख रुपये कीमत का वाहन भी किया जप्त।
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से होटल, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
झाबुआ पुलिस द्वारा दिनांक 01.11.2026 से 05.11.2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब के कुल 22 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में कुल 576.62 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,61,064 रुपये है, जप्त की गई। इसके साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त लगभग 7 लाख रुपये कीमत का एक वाहन भी जप्त किया गया है।
झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए झाबुआ पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

