धनतेरस पर बाजारों में रौनक
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाए जाने वाले सबसे बड़े पर्व दीपोत्सव का आज धनतेरस के तौर पर आज आगाज़ हुआ है जहां बात करे झाबुआ जिले की तो त्यौहार का उत्साह देखते ही बन रहा है जहां बाजारों की रौनक की तस्वीरें .. तफरी पर जायजा लेने पर साफ हुई जिसमें पिछले वर्षों के मुकाबले में इस साल हर तरह के व्यापार 25% से 40 % की बढ़ोतरी में तब्दील होते नजर आई।
दीपावली का त्यौहार हो ओर मिष्ठान भंडारों पर भीड़ ना हो, झाबुआ के नमकीन ओर मिष्ठान की दुकानों पर लगी भीड़ ने त्यौहार के स्वाद में ओर मिठास घोल दी जहा हाइजिन ओर शुद्धता का दावा करते मिष्ठान दुकानों के मालिकों का कहना कि इस बार हर वर्ष के मुताबिक त्योहार की तैयारियों पूर्व से की गई थी और जो अच्छे व्यवसाई से लाभ में परिवर्तित हुई है।
माता लक्ष्मी के पूजन की खरीदी के लिए झाबुआ का बाजार सराबोर रहा जहां फूल मालाओं, गन्ने के पौधे के साथ साथ सराफा बाजार ने भी खूब चमक बिखेरी सराफा व्यापार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि आदिवासी बाहुल्य जिले में ग्रामीणों को चाँदी की चमक ने खूब लुभाया वही नौकरी पेशे ओर व्यापारियों की नजर सोने की चमक पर आकर ठहरी बात करे झाबुआ की तो सोने चाँदी की खरीदे के मामले में 25 से 30 फीसदी की ग्रोथ हुई है जिसको लेकर व्यापारियों में सोना चांदी की कीमतों में कमी ने इस बार अच्छा मुनाफा दिया है।
बाजार में दियो ओर साज सज्जा के साथ-साथ शहर के गोवर्धन नाथ मंदिर में भी आगामी दिनों में पूजन अर्चन की तैयारियों पूरी हो चुकी है वही ठाकुर जी के दर्शन का दिन ओर समय के साथ आदिवासी परम्परा के अंतर्गत आने वाली गाय गौहरी पर्व की प्रथा को लेकर भी आचार्य दिलीप जी ने बताया कि आदिवासी समाज जो जमीन पर लेट कर गौमाता के पैरों को शरीर पर से गुजरने से मन्नत पूरी होने के विषय में जानकारी साँझा करी।
व्यापार को लेकर कपड़ा व्यवसायियों में भी हर्ष है कपड़ा व्यवसाई अपने नए डिजाइनर कपड़ों के साथ बाजार में नया ट्रेंड लाए है, जिससे इस वर्ष दीपावली का त्यौहार व्यवसायियों को खूब भा रहा है ओर कपड़ा उद्योग में 20 से 25% का ग्रोथ देखने में आया है।
इस बार आकर्षक उपहारों के साथ लुभावने ऑफर्स ओर ईनामी योजनाओं के साथ दो पहिया वाहनो से ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में झाबुआ जिले ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए है ऑल इंडिया लेवल पर टू व्हीलर्स कंपनी में देश में सर्वाधिक सेल्स के साथ दूसरे स्थान के साथ रिकॉर्ड तोड़ सेलिंग की वही अन्य कंपनियां मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सेल्स कर नंबर एक पर काबिज हुए।ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री में इंडिया में नंबर 2 पर रही झाबुआ की सेल्स वही मध्यप्रदेश में सर्वाधिक टॉप सेल्स का बनाया रिकॉर्ड
झाबुआ जिला मुख्यतह कृषि प्रधान क्षेत्र है जहां से फल सब्जियों के साथ साथ टमाटर की उपज ने भारत के साथ साथ विदेशों तक टमाटर की फसलों की गुणवत्ता में नाम गौरान्वित किया है ऐसे में कृषि संबंधी उपकरणों के साथ साथ ट्रैक्टर्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है स्थानीय डीलर्स का कहना है कि इस बार बम्पर सेल्स हुई है ओर कृषको ओर ग्रामीणों ने जमकर नए ट्रैक्टर्स ओर कृषि उपकरणों की खरीदी की।
झाबुआ में बाजारों के साथ साथ इन विशेष पांच दिवसीय दीपोत्सव त्योहारो को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के साथ साथ यातयात को लेकर प्रत्येक थाना स्तरों पर भी जिले भर में पुख्ता इंतजमात भी किए है ओर एस.एफ. बटालियन ओर होमगार्ड के साथ जिले में पर्याप्त बल मौजूद होने की बात भी पुलिस कह रही है।

