सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा दीपावली पर्व पर व्यापारियों को ₹10 एवं ₹20 के सिक्कों का वितरण
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। दीपावली पर्व के अवसर पर बाजार में छोटे लेन-देन में व्यापारियों को सुविधा उपलब्ध कराने एवं खुले पैसों की समस्या के समाधान हेतु सकल व्यापारी संघ, झाबुआ द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आज विशेष सिक्का वितरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सकल व्यापारी संघ झाबुआ के सदस्यो को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ₹10 एवं ₹20 के सिक्के वितरित किए गए। इस पहल से दीपावली के दौरान व्यापारियों को ग्राहकों के साथ लेन-देन में सुविधा मिलेगी तथा खुले पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी। प्रति व्यापारी को 2000=00 के सिक्के दिए गए
सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा सचिव संदीप जैन राजरतन ने इस सहयोगात्मक पहल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हित में इस प्रकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
शिविर मे कोषाध्यक्ष निशान शाह,, प्रवीण राठौर निमेष मालवी उपाध्यक्ष मनोज अरोरा हनीफ लोधी अंकुर भंडारी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

