झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2.1 किलो अवैध गांजा जब्त, आदतन अपराधी गिरफ्तार
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ निरीक्षक आर.सी. भास्करे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
दिनांक 28 जून को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बावड़ीमाफी में अमरसिंह उर्फ अमरा पिता बदिया डामोर* के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹33,000 है, बरामद कर जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी अमरसिंह उर्फ अमरा डामोर के विरुद्ध पूर्व से ही अवैध शराब एवं गांजा विक्रय, मारपीट, प्राणघातक हमला, अपहरण एवं बलात्कार सहित कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
इस सराहनीय कार्रवाई में सउनि. के.के. तिवारी, सउनि. ज्ञानबहादुर सिंह, आरक्षक भलसिंह, आरक्षक भुरसिंह, आरक्षक अजय, महिला प्रधान आरक्षक लक्ष्मी तथा महिला आरक्षक रेखा का विशेष योगदान रहा।
झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

