झाबुआ रेड क्रॉस का चुनाव संपन्न हुआ सभापति के साथ ही अन्य पद्याधिकारियों का भी हुआ गठन
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। कलेक्टोरेट झाबुआ के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्राॅस जिला शाखा झाबुआ की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर को आयोजित की गई। इस बैठक में जिला रेडक्रास झाबुआ के अध्यक्ष एवं कलेक्टर झाबुआ योगेश भरसट के निर्देशन में निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न हुई जिसमें मयंक रूनवाल सभापति, अंजू शर्मा जिला प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष बहादुर हटीला एवं कोषाध्यक्ष अंतिम शर्मा का निर्वाचन हुआ। इस समस्त कार्यवाही में अपर कलेक्टर बडोले भी उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ जिला रेडक्रास सदस्य मुर्तजा पिटोलवाला , जय भंडारी,अंकुर भंडारी, कमलेश बम, समेकित तलेरा ने बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभापति मयंक रूनवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभापति के रूप में जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे इस जिले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ रूप से निभाने का प्रयास करूंगा।

