जीतू यादव को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने जताया भरोसा

  • Share on :

इंदौर। इंदौर नगर निगम में भाजपा ने जितेन्द्र कुमार जीतू यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 के तहत उन्हें मेयर-इन-काउंसिल (MIC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
वहीं, अब तक इस विभाग का प्रभार संभाल रहे निरंजनसिंह (गुड्डू) चौहान को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

 


दरअसल, करीब डेढ़ साल पहले कमलेश कालरा विवाद के बाद जीतू यादव को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था और उनके पास मौजूद विभाग का प्रभार भी वापस ले लिया गया था। कुछ ही दिन पहले उनकी पार्टी में दोबारा वापसी हुई और अब उन्हें MIC सदस्य बनाने के साथ वही पुराना विभाग भी वापस सौंप दिया गया है।
राजनीतिक तौर पर इसे जीतू यादव के लिए बड़ी वापसी माना जा रहा है। पार्टी में वापसी के तुरंत बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना यह संकेत देता है कि भाजपा ने एक बार फिर जीतू यादव पर अपना भरोसा जताया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper