जे.के. एंटरप्राइजेज ने अभिनेता गुलशन ग्रोवर को बनाया ब्रांड एंबेसडर

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। इंदौर की प्रमुख कंपनी जे.के. एंटरप्राइजेज ने बॉलीवुड अभिनेता Gulshan Grover को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस कदम से ब्रांड को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
कंपनी के अनुसार, यह रणनीतिक पहल मार्केटिंग को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई है। जे.के. एंटरप्राइजेज के विभिन्न उत्पाद, खासकर प्रीमियम ड्रिंकिंग वाटर और सोडा ब्रांड, बाजार में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और इस साझेदारी से इन्हें और विस्तार मिलने की उम्मीद है।
कंपनी के प्रतिनिधि करणवीर छाबड़ा ने कहा कि गुलशन ग्रोवर जैसे अनुभवी अभिनेता का जुड़ना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि ग्रोवर का लोकप्रिय किरदार “बैडमैन” आम लोगों के बीच खास पहचान रखता है, जिसे ब्रांडिंग में उपयोग किया जाएगा।
वहीं गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को लेकर गंभीर हैं और लंबे समय से ब्रांडिंग में अपने योगदान को लेकर विचार कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी की टीम के साथ मिलकर वे इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
कंपनी के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह माटिया ने भी इस अवसर पर कहा कि जे.के. एंटरप्राइजेज युवाओं के साथ जुड़ाव और नवाचार के जरिए अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई साझेदारी से कंपनी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper