संयुक्त संचालक खेल द्वारा खेल मैदानों का किया गया निरीक्षण

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। संयुक्त संचालक “खेल” लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल श्री आलोक खरे ने शहडोल जिले के विचारपुर (मिनी ब्राज़ील) खेल परिसर, डिग्री कॉलेज शहडोल बुढार धनपुरी सहित अन्य खेल मैदानो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल गतिविधियो की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे है और ग्राम विचारपुर के  फुटबाल खिलाड़ियो ने अपनी प्रतिभा को विश्व स्तर पर  प्रदर्षन कर मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बनाना यह गर्व की बात है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जर्मनी गए फुटबाल खिलाड़ियो एवं कोच के संबंध में भी विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
 निरीक्षण के दौरान उमेश कुमार धुर्वे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल, संभागीय खेल अधिकारी सुदर्शन मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper