श्री अग्रसेन क्लब, स्टार फेन क्लब का साझा आयोजन "ए मेरे वतन के लोगों...."
रणजीत टाइम्स
आदित्य शर्मा
इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब और स्टार फेन क्लब द्वारा देशभक्ति गीतो पर आधारित संगीत कार्यक्रम का आयोजन जाल सभागृह में किया गया, संयोजक हेमंत अग्रवाल ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध गायक मनीष शुक्ला, राशिका नीमा,महेश पलोड,संतोष कुंटे ने देशभक्ति से ओतप्रोत नगमों की प्रस्तुति दी, मेरे देश की धरती,है प्रीत सदा की रीत जहां,हर करम अपना करेंगे,मेरे देश की धरती,ए मेरे वतन के लोगों,ए वतन आबाद रहे तू,कर चले हम फिदा...इन देश भक्ति नगमों के साथ श्री अग्रसेन क्लब के सदस्यों के परिवार से उषा बंसल, सुरभि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, आदित्य गोयल, अदिति अग्रवाल, अवनी अग्रवाल, सीमा गोयल और मीना गोयल द्वारा भी गीतो की प्रस्तुति दी गई, आदित्य गोयल ने बांसुरी पर फिल्मी धुन बजा कर माहौल को मधुरमय बना दिया, मेलोडियस कसावट भरा संगीत संयोजन इंटरनेशनल रिदम बैंड के राजेश मिश्रा गुड्डू का था, संगतकार : दीपेश जैन, अनूप कुलपारे, संदीप चौधरी, रिदम मिश्रा,आर्यन चौधरी ने मिलकर मधुर संगीत दिया, हर नगमा हुबहू बन गया, मंच संचालन दिव्या अग्रवाल ने किया, कार्यक्रम का शुभारंभ रामदास गोयल, निखिल ऐरन, दीपक खण्डेलवाल, ओम प्रकाश गर्ग, प्रकाश ऐरन,सुभाष अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, मनीष खजांची ने दीप प्रज्वलन कर किया अतिथियों का स्वागत आशीष मित्तल, गजेंद्र अग्रवाल ने किया, सभागृह समापन तक श्रोताओं से भरा हुआ था !!

