अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा पत्रकार नवीन कुमार इन्दौर मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त......
राजेश धाकड़
इन्दौर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार को इंदौर जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने बताया कि नवीन कुमार के लंबे पत्रकारिता अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि उनके आने से महासभा के कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार बेहतर तरीके से हो सकेगा।
समाज के उत्थान के लिए करेंगे काम अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासभा ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य कुर्मी समाज की आवाज को मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाना और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना।

