पत्रकार विश्वामित्र अग्निहोत्री बने प्रदेश सेक्रेटरी, मिलीं बधाइयाँ

  • Share on :

पत्रकार विश्वामित्र अग्निहोत्री जी को एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल में प्रदेश सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बताया जा रहा है कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। सभी ने विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे।
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper