“संगठन में सक्रिय रहकर अपने हक के लिए लड़ें पत्रकार”: जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना

  • Share on :

गुलाना ब्लॉक श्रमजीव पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन; 30 जून को कालापीपल में जिला सम्मेलन
आनंद मेवाड़ा सलसलाई। मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ ब्लॉक गुलाना की बैठक शनिवार को गोविंद जाने गौशाला दास्तांखेड़ी  में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और 30 जून को कालापीपल में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई।

“पत्रकारों का स्वाभिमान संगठन से ही बचेगा”  
जिला अध्यक्ष अभिषेक ‘चिंटू’ सक्सेना ने ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है जो लगातार पत्रकारों के हित और हक की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा, “अब पत्रकारों को भी संगठन में सक्रिय रहकर कार्य करना होगा और अपने हक के लिए संगठन के निर्देशों का पालन कर आगे आना होगा। तभी पत्रकारों का स्वाभिमान व सम्मान बचेगा। संगठन तो बहुत हैं, पर श्रमजीव पत्रकार संघ हमेशा पत्रकारों के हित में ही खड़ा रहता है।”

बैठक में अतिथि के रूप में जिला सचिव आनंद मेवाड़ा, संयुक्त सचिव प्रेम साहू व ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख मौजूद रहे।

ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषित  
बैठक में सर्वसम्मति से गुलाना ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गयाउपाध्यक्ष: दीवान मेवाड़ा, किशोर राजगुरु सचिव: हुकम कुशवाह, राजेन गुजराती  संयुक्त सचिव: रोशन मेवाड़ा, दिनेश जायसवाल कोषाध्यक्ष: पंकज राठौर  महासचिव: जगदीश प्रजापति  
कार्यकारिणी सदस्य: संजय नागर, भारत प्रजापति, रहिस शेख, भीम परमार, मुकेश शर्मा, मनोज राजपूत, मनीष नागर, सुनील गोयल सहित सभी सदस्य।

29-30 जून के कार्यक्रम की रूपरेखा तय  
बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया 29 जून को रतलाम से शुजालपुर जाते समय सलसलाई में रुकेंगे। यहां ब्लॉक स्तर पर उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं 30 जून को सुबह 9:00 बजे कालापीपल में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें ब्लॉक से सभी पत्रकारों को शामिल होने का आह्वान किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper