जूनी इंदौर पुलिस ने दो बड़ी नकबजनी का किया खुलासा

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर के थाना जूनी इंदौर पुलिस ने दो बड़ी चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत की सोने की ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो घरों में केयर टेकर/घरेलू नौकरानी बनकर काम करती थी और मौका मिलते ही सोने के जेवर चोरी कर फरार हो जाती थी।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनी इंदौर थाना पुलिस ने दोनों मामलों की जांच की। पहला मामला 26 मार्च 2026 को आकाश अपार्टमेंट सर्वोदय नगर से लगभग 4 लाख रुपये के जेवर चोरी होने का था, जबकि दूसरा मामला 23 जुलाई 2026 को सिंधी कॉलोनी स्थित एक मकान से सोने के आभूषण चोरी होने का दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला चोरी के जेवर बेचने और गिरवी रखने के लिए ग्राहक तलाश रही है। महिला पुलिस की मदद से संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी विनिता पति किशन अग्रवाल ने दोनों वारदातें कबूल कर लीं।
आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स, लॉकेट सहित लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से शहर की अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper