करैरा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब सहित आदतन तस्कर गिरफ्तार

  • Share on :

करैरा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब सहित आदतन तस्कर गिरफ्तार
महुअर नदी पुल के पास कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया उप जेल करैरा
 शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
करैरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग ₹6,000 मूल्य की अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं प्रभारी एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गणेश मंदिर, महुअर नदी पुल के पास सड़क किनारे दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी सद्दाम खान, निवासी बगीचा सरकार मंदिर के पास, करैरा, को अवैध शराब बेचने के उद्देश्य से ले जाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30-30 लीटर की नीले रंग की दो प्लास्टिक की कट्टियों में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना करैरा में अपराध क्रमांक 457/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार सद्दाम खान अवैध शराब बिक्री का आदतन अपराधी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उप जेल करैरा भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव तथा आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, मत्स्येंद्र गुर्जर, राधेश्याम जादौन, विकास दुबे, मधुर श्रीवास्तव, धर्मवीर रावत एवं महेश मांझी की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper