थाना करैरा पुलिस द्वारा द्वारा 11 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 55 हजार सहित मारूति स्विफ्ट डिजायर कार को किया जप्त //

  • Share on :

शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
 पुलिस अधीक्षक  यांगचेन डोलकर भुटिया  के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड, के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति० पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले  के निर्देशन एवं  एस.डी.ओ.पी.  प्रशांत शर्मा  के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को आज दिनांक 21.06.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मारूति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP 15 DD 4002 मे अवैध शराव रखकर झांसी से शिवपुरी तरफ जा रहा है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु टीला रोड तिराहे पर मय फोर्स के चैकिंग लगाई तो झाँसी तरफ से मारूति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP 15 DD 4002 आती दिखी जिसके चालक ने पुलिस को देख कार को राँग साईड से तेजी से चला कर शिवपुरी तरफ ले कर भागा जिसका पीछा किया तो आईटीवी की वाऊन्ड्री के पीछे कलोथरा पथरीले क्षेत्र मे ले गया कार पत्थर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई एवं आगे रास्ता बंद होने से चालक कार को मौके पर छोड कर चाबी लेकर भाग गया। कार की डिग्गी को खोल कर चैक किया तो कार में 11 पेटी देशी प्लेन मदिरा की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर कुल 550 क्वाटर देशी प्लेन शराव कुल मात्रा 99 बल्क लीटर कीमती 55 हजार रू रखी पाई गई आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से, आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 415/26 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मारूति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP 15 DD 4002 के रजिस्ट्रेशन को चैक किया गया तो हृदेश राजपूत निवासी रक्सा झांसी के नाम से आ रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बरामद माल 11 पेटी देशी प्लेन शराव कीमती 55 हजार रूपये ।
स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP 15 DD 4002 कीमती 06 लाख रूपये।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि राजकुमार चाहर, प्रआर
689 वीरेन्द्र सिंह, आर. 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर. 1165 मत्सयेन्द्र गुर्जर, आर 847 शिवम यादव ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper