करैरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11.15 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
स्मैक की कीमत 2.20 लाख रुपये, मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख रुपये का मशरूका जब्त
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
करैरा/शिवपुरी, 19 सितंबर 2026। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में करैरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्मैक लेकर समोहा की ओर से करैरा की तरफ आने वाले हैं। सूचना की तस्दीक के लिए करैरा पुलिस टीम मछावली के आदिवासी पुरा के पास पहुंची। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए।
पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्णकांत पुत्र काशीराम कोली, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम शेरगढ़, थाना नरवर तथा नरेन्द्र पुत्र गोपाल सिंह कुशवाहा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पोहा, थाना नरवर, जिला शिवपुरी के रूप में हुई।
तलाशी में मिला स्मैक पाउडर
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ।

