कर्नाटक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता के हत्यारे राजू को एनकाउंटर के बाद दबोचा, SI भी घायल

  • Share on :

बेंगलुरु. शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की सरेआम दो मोटरसाइकल सवार युवकों ने हत्या कर दी थी. हत्या के मुख्य आरोपी शूटर को बिंदूर के पास ओट्टिनने इलाके में पुलिस की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. मामले में दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, हालांकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. 
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू के रूप में हुई. आरोपी राजू ने जब कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला किया तो पुलिस ने अपने बचाव में आरोपी पर गोली चलाई. आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई. 
पुलिस मुठभेड़ में SI तेजस्वी भी घायल हो गए हैं. फिलहाल उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी राजू का भी इलाज जारी है. आरोपी को मणिपाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 
मामले में दो अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे. फिलहाल पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. मालूम हो, शुक्रवार 7 अगस्त को कांग्रेस नेता, ठेकेदार और ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डेविड डिसूजा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मोटरसाइकल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने डेविड डिसूजा पर तीन राउंड गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद वे दोनों फौरन वहां से फरार हो गए थे.
प्रथम दृष्टया यह वित्तीय विवाद का मामला लग रहा है. हालांकि पुलिस मामले में बहुत ही गहनता के जांच कर रही है और पुलिस जांच के बाद ही हत्या का सही कारण सामने आ सकेगा. डेविड डिसूजा की बात करें, तो वह कांग्रेस नेता होने के साथ, ठेकेदार और ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे.
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक जांच के जरिए सबूत जुटा रही है. पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है.

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper