UGC के विरोध में मां करणी सेना का बड़ा ऐलान, आगामी आंदोलनों की बनी रणनीति

  • Share on :

इंदौर। राजपूत समाज के जागरूक एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के विरुद्ध बताए जा रहे UGC के कथित काले कानून तथा नर्मदा किनारे क्षेत्र के किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में आगामी आंदोलनों एवं कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी विस्तार एवं पदभार ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम, महेश्वर-निमाड़ क्षेत्र की शान अर्जुन ठाकुर, मां करणी सेना निमाड़ क्षेत्र के संरक्षक कुंवर अर्जुन सिंह चौहान, संभागीय उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी संदीप सिंह सोलंकी, इंदौर जिला अध्यक्ष बाला ठाकुर तथा खरगोन जिला अध्यक्ष राहुल सिंह चौहान सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, जिला कार्यकारिणी के विस्तार तथा आगामी आंदोलनों को लेकर आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने समाजहित एवं किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper