गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस ने की सरवटे बस स्टैंड पर बम थ्रेट मॉक ड्रिल

  • Share on :

किसी आपातकालीन परिस्थिति/ लावारिस(विस्फोटक सामग्री) वस्तु मिलने पर, कैसे हो सुरक्षा के मापदंड, इसको लेकर कराया जीवंत अभ्यास
आदित्य शर्मा
इन्दौर- शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों के साथ ही गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।

       इसी अनुक्रम में अति.पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर. के. सिंह व  पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की  बीडीडीएस टीम द्वारा आज दिनांक 22.01.26 को सरवटे बस स्टैंड इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई। 

     इस ड्रिल में बीडीडीएस प्रभारी श्री खालिद मुश्ताक के निर्देशन में टीम व थाना छोटी ग्वालटोली स्टाफ ने बस स्टैंड के सुरक्षा स्टाफ को भी साथ लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।
साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा वहां की सुरक्षा के संबंध में वहा काम करने वाले स्टाफ और सुरक्षाकर्मी सहित आमजन से भी रूबरू हुए और उन्हें ऐसी स्थिति आ जाने पर सुरक्षा हेतु क्या करे व क्या न करे इस संबंध में समझाया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper