कीर स्टार्मर संभालेंगे यूके की कमान

  • Share on :

लंदन। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने शुक्रवार सुबह यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव में पार्टी की जीत के बाद एक जोरदार भाषण दिया। उन्होंने एलान किया की देश को 14 वर्षों के बाद अपना भविष्य वापस मिल गया है।
इससे पहले, सुबह-सुबह स्टार्मर ने अपनी पारंपरिक होलबोर्न सीट से और सेंट पैनक्रास सीट से जीत हासिल की। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी में न्याय मंत्री रहे एलेक्स चाक को हार का सामना करना पड़ा है। इसी जीत के साथ स्टार्मर प्रधानमंत्री की कुर्सी यानी भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जगह लेने को तैयार हैं। 
होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से सुबह-सुबह 18,884 वोटों के साथ स्टार्मर ने जीत हासिल की है। उन्होंने जीतने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लिया है। 
एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं, सुनक के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी को करारी हार मिलने का अनुमान जताया गया था। बता दें कि एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को 410, कंजर्वेटिव पार्टी को 131, लिबरल डेमोक्रेट्स को 61, रिफॉर्म यूके पार्टी को 13, सिन-फिन पार्टी को 10 और अन्य को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
वहीं, एग्जिट पोल्स के बाद लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि 'लोकतंत्र का दिल मतदाताओं में धड़कता है। ब्रिटेन के लोग दिखावे की राजनीति को खत्म कर परिवर्तन के लिए तैयार हैं।'
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने शुक्रवार को मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया और कहा कि देश के लोग बदलाव के लिए और प्रदर्शन की राजनीति को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से फिर चुना जाना सौभाग्य की बात है। आपने हमारे लिए वोट किया। अब हमारा काम करने का समय है। 
उन्होंने कहा, 'मैं आपके लिए बोलूंगा, आपकी पीठ थपथपाऊंगा, हर एक दिन लड़ूंगा। लोग बदलाव के लिए और प्रदर्शन की राजनीति को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।'
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper