उपभोक्ता हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य पर किशोर चौधरी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

  • Share on :

अमेरिका की केडरब्रुक यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, भारत सेवा पुरस्कार से भी नवाजा
राजेश धाकड़
इंदौर। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण एवं उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए किशोर चौधरी को अमेरिका की केडरब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अखंड भारत सेवा न्यास एवं जीवरण फाउंडेशन द्वारा उन्हें भारत सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में 12 सितंबर को आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में किशोर चौधरी को पदक एवं डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं हितों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की गई।

ज्ञात हो कि किशोर चौधरी उपभोक्ता हितों के संरक्षण और जागरूकता के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें इंदौर संभाग स्तर पर पांच बार प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी उन्हें दो बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनके हितों के संरक्षण तथा उपभोक्ता संबंधी मामलों को प्रमुखता से उठाने के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए केडरब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई।

किशोर चौधरी को मिले इस सम्मान को उपभोक्ता जागरूकता एवं जनहित के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper