मोबाइल चोरी कर सिम से यूपीआई एक्टिवेट कर खाते से लाखों रुपए उड़ाने वाले गिरोह कोकोतवाली पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी।  ठगों ने धोखाधड़ी का एक ऐसा खतरनाक तरीका निकाला है जिसमें आपका मोबाइल चोरी कर  आपकी जीवन भर की कमाई पल भर में उड़ा दिया  ऐसे ही एक मामले में कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी कर, सिम के जरिए यूपीआई (UPI) एक्टिवेट कर खाते से पैसे उड़ा देता था।
हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में महिला और 11 साल का बच्चा भी शामिल है, जो शक से बचने के लिए परिवार बनकर वारदातों को अंजाम देते थे।
मामले का खुलासा तब हुआ जब चाका निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार परौहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बीती 20 मार्च को सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया था। जब उन्होंने अपनी दूसरी सिम निकलवाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से ₹1,04,900 गायब हो चुके थे। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 367/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की।

झारखंड से कटनी तक फैला नेटवर्क
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित टीम और सायबर सेल ने जब तकनीकी साक्ष्यों की जांच की, तो ठगों के तार झारखंड के साहिबगंज जिले से जुड़े मिले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 के पास से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी बस स्टैंड को निशाना बनाते थे।
बच्चा और महिला भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल पार कर देते थे। चोरी के फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में डालते और सिम के आधार पर यूपीआई पिन रिसेट कर बैंक खाते का पूरा पैसा अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।
 इस गिरोह ने कटनी के अलावा सतना, मैहर, सागर और जबलपुर में भी दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी:
सागर कुमार यादव (26 वर्ष): निवासी साहिबगंज, झारखण्ड।
अनीता देवी (45 वर्ष): निवासी साहिबगंज, झारखण्ड।
विधि विरुद्ध बालक (11 वर्ष): निवासी साहिबगंज, झारखण्ड।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper