शिवपुरी में कोतवाली पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय जुआरी गिरोह बेनकाब, 45 लाख के माल के साथ 17 गिरफ्तार

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
​शिवपुरी: जिले में जुआरियों और अवैध कारोबारियों की शामत आ गई है! एसपी यांगचेन डोल्कर भूटिया की सख्त कार्यशैली और कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने शहर में भूचाल ला दिया है। भजन होटल फोरलेन के पीछे चल रहे एक बड़े अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस ने ऐसा रेड मारी कि जुआरियों के होश उड़ गए। ताश के पत्तों पर किस्मत आजमा रहे 17 शातिर जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है।
​इस हाई-प्रोफाइल फड़ से पुलिस ने 45 लाख 15 हजार रुपये से ज्यादा का मशरूका (नकद, लग्जरी गाड़ियाँ और मोबाइल) ज़ब्त किया है।
​कैसे बिछाया पुलिस ने जाल?
​मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ भजन होटल के पीछे स्थित इमारत की पहली मंजिल पर दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आते देख जुआरियों में भगदड़ मच गई और वे भागने की फिराक में थे, लेकिन चौकस पुलिस टीम ने चारों तरफ से ऐसा चक्रव्यूह रचा कि परिंदा भी पर न मार सका। सभी 17 आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा गया।
​ मची लूट, जब्त हुआ भारी-भरकम खजाना
​तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ जो लगा, उसने खुद पुलिसवालों को भी हैरान कर दिया।
​नकद राशि: ₹1,65,000 नगद
​मोबाइल: 17 महंगे एंड्रॉइड फोन
​लग्जरी गाड़ियाँ (4 पहिया वाहन):  स्विफ्ट डिजायर (MP07 ZZ 5968) - (अरविन्द ओझा)
​स्विफ्ट डिजायर (MP07 AZ 7808) - (अजीत राय)
​मारुति अर्टिगा (MP33 ZH 6271) - (अंकू उर्फ रवि)
​स्विफ्ट कार (MP07 ZP 4085) - (विनोद पारासर)
​कुल जब्ती: लगभग ₹45,15,000/-
​ यूपी तक फैला था जुआरियों का नेक्सस
​यह कोई आम लोकल जुआ नहीं था, बल्कि इसके तार पड़ोसी राज्य तक जुड़े थे। गिरफ्तार आरोपियों में शिवपुरी के अलग-अलग इलाकों (कोलारस, बदरवास, भौंती, सुभाषपुरा, श्योपुर) के अलावा उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का शातिर खिलाड़ी भी शामिल है।
​पकड़े गए आरोपियों के नाम:
कैलाश धाकड़, विजय पाल, अंकित रजक, इन्द्रपाल चिडार, अरविन्द ओझा, आदित्य जैन, अजीत राय, सूरज खटीक, पंकज शर्मा, अतर सिंह धाकड़, विजय शर्मा, अंकू उर्फ रवि उर्फ रोहित राय, भूरा बाथम, नागेश रावत, सुनील बाथम, सोनेराम रजक और विनोद पारासर।
​सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
​कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 579/26 दर्ज करते हुए धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट और 112(2) BNS के तहत तगड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहाँ से जेल वारंट कटते ही सभी को सीधा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
​इस सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम (निरीक्षक रोहित दुबे, एसआई विवेक भट्ट और एसआई सुमित शर्मा) की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस के इस कड़े संदेश से साफ है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की अब खैर नहीं!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper