जिला कांग्रेस समन्वय समिति एवं कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 25 अक्टूबर को
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्टविदिशा। सीडब्ल्यूसी सदस्य वाला साहब थोरात ...
अमरावती (महाराष्ट्र) से विशेष समाचार
अमरावती (महाराष्ट्र) के गौरव निलेश कृष्णराव गावंडे को सन 2025 में लोकसत्ता संघर्ष की ओर से आयोजित भव्य समारोह में क्रीड़ारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान एडवोकेट सुनील सौन्दर्यमल के करकमलों से दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में संदीप माळी साहेब, ह.भ.प. सिद्धनाथ मेटे महाराज, दैनिक केसरी के संपादक अशोक झोटिंग तथा दैनिक नगर दवंडी के संपादक राम नळकांडे उपस्थित रहे।
निलेश गावंडे की इस उपलब्धि ने अमरावती सहित पूरे महाराष्ट्र का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है।

© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई