कुणाल का बयान: इन्फ्लुएंसर अपने कंटेंट के लिए खुद जिम्मेदार

  • Share on :

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चित कंट्रोवर्सी के बीच श्री परशुराम युवा सेना विधानसभा अध्यक्ष पं. कुणाल पंचोली का एक वीडियो कल दिन में सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में कुणाल ने इन्फ्लुएंसर वीर और धर्मेंद्र के बीच चल रहे विवाद पर संतुलित, शांत और जिम्मेदार बयान दिया। अपने वीडियो में कुणाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विवाद किसी भी समाज से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि यह दोनों इन्फ्लुएंसर द्वारा बनाए गए कंटेंट और उनकी वैचारिक सोच का विषय है। उन्होंने कहा कि एक वीडियो को लेकर देश और महिलाओं के सम्मान से जुड़ी बात सामने आई थी, लेकिन कुछ लोग इसे समाज से जोड़कर गलत प्रोपेगेंडा फैलाने का काम कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कुणाल पंचोली ने कहा, ब्राह्मण समाज का नाम इस विवाद में घसीटना गलत है। ब्राह्मण समाज कोई कमजोर समाज नहीं है, लेकिन समाज के नाम पर विवाद खड़ा करना और लोगों को भड़काना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही धमकियों और आपत्तिजनक गतिविधियों पर भी चिंता जताई। कुणाल ने बताया कि कुछ वायरल वीडियो में इन्फ्लुएंसर वीर भाई को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। इसके साथ ही, इन्फ्लुएंसर पारुल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और AI के ज़रिए बनाए गए गलत वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को दर्शाते हैं। कुणाल के इस वीडियो का तुरंत असर देखने को मिला। दिन में जारी हुए उनके बयान के कुछ ही घंटों बाद, शाम तक इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि समाज लोगों की शान होता है और किसी भी विवाद में समाज का नाम बीच में नहीं लाना चाहिए। कुणाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग उनके शांत, संतुलित और जिम्मेदार रवैये की सराहना कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने इसे समाज में सौहार्द, समझदारी और सकारात्मक संवाद का संदेश बताया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper