शिवपुरी में 'लेडी सिंघम' की एंट्री: SP यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली कमान, अपराधियों में खौफ और कानून का राज पहली प्राथमिकता

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
​शिवपुरी। जिला पुलिस की कमान अब नवागत पुलिस अधीक्षक  यांगचेन डोलकर भुटिया के हाथों में है। आज पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
​पदभार संभालने के तुरंत बाद एसपी ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के भौगोलिक और आपराधिक परिदृश्य को समझा और सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जनसुनवाई और त्वरित न्याय में कोई कोताही न बरती जाए। कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और हाईटेक बनाने पर जोर दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper