बांगो जल विद्युत गृह में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सफल, सात मिनट में आग पर पाया काबू
कोरबा, 8 अक्टूबर। हसदेव बांगो जल विद्युत गृह, माचाडोली में बुधवार को आ...
पापा, आपका वो साथ आज भी याद आता है,
हर संघर्ष में आपका चेहरा नजर आता है।
कंधों पर जिम्मेदारियों का संसार उठाया,
अपने सपनों को छोड़ हमें आगे बढ़ाया।
हजारों घरों की छतों पर कावेलू सजाए,
दीवारों में अपने श्रम और संस्कार बसाए।
धूप में तपकर, बारिश में भीगकर काम किया,
अपने बच्चों के हर सपने को नाम दिया।
रोटी कमाकर हमें सम्मान से जीना सिखाया,
मेहनत और ईमानदारी का रास्ता दिखाया।
आज जो गोपाल और कैलाश इस मुकाम पर हैं,
वो आपके त्याग और आशीर्वाद का परिणाम हैं।
आप नहीं हैं, पर आपका आशीष साथ है,
हमारी हर सफलता में आपका ही हाथ है।
श्रद्धेय पिता श्री रामदास गावंडे (पाटील) को शत्-शत् नमन ????
"जिनके श्रम की नींव पर खड़ा है हमारा वर्तमान, उनकी स्मृति रहेगी सदा हमारे सम्मान।"
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई