लवकुशनगर पुलिस ने 10 साल पुराने दुष्कर्म मामले के वारंटी को पकड़ा

  • Share on :

दिव्यानंद अर्गल 
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में पुराने लंबित आपराधिक प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे "न्याय पथ अभियान" के तहत थाना लवकुशनगर पुलिस ने वर्ष 2016 के दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु साकेत उर्फ पंडा पिता सुवाराम शर्मा निवासी मझगवां, जिला सतना पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, दीपक चतुर्वेदी तथा आरक्षक विकास, बलराम और चंदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे "न्याय पथ अभियान" के तहत जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper