महू कोर्ट परिसर में वकील पर धारदार हथियार से  दीनदहाड़े हमला

  • Share on :

लोकेशन.... तहसील महू जिला इंदौर 
रिपोर्टर..... जितेंद्र वर्मा 
महू कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर जमीन विवाद की तारीख पर पहुंचे अभिभाषक एवं प्रॉपर्टी ब्रोकर महेंद्र वैध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देवा नामक व्यक्ति ने उनकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद वकीलों ने विरोध जताते हुए पैदल मार्च निकाला और एडिशनल एसपी राजकिशन को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हमले के समय एक युवती की मौजूदगी और उसकी भूमिका की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper