थाना कुरवाई में विधिक संगोष्ठी आयोजित, माननीय अपर सत्र न्यायाधीश ने पुलिस विवेचकों को दिए कानूनी दिशा-निर्देश

  • Share on :

विवेचना के विधिक पहलुओं पर थाना कुरवाई में कार्यशाला आयोजित, साक्ष्य संकलन एवं न्याय प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हुए पुलिस अधिकारी
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
कुरवाई। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को थाना कुरवाई परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के अंतर्गत विधिक जागरूकता संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद गौतम उपस्थित हुए। उन्होंने थाना कुरवाई के विवेचकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपराधिक प्रकरणों की विवेचना से संबंधित विभिन्न विधिक पहलुओं, कानूनी प्रावधानों तथा न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।संगोष्ठी के दौरान विवेचना की प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन एवं कानून से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस स्टाफ द्वारा पूछे गए प्रश्नों का माननीय न्यायाधीश श्री आनंद गौतम ने सरल एवं स्पष्ट तरीके से समाधान किया। साथ ही विवेचना में पारदर्शिता बनाए रखने, तकनीकी साक्ष्यों के महत्व को समझने तथा वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्रा सहित थाना कुरवाई का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।इस प्रकार की विधिक संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून की बारीकियों को समझने, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार करने तथा प्रकरणों में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper