खेतिया क्षेत्र ग्राम मोरतलाई में तेंदुए का शावक मिला,  वन विभाग को सौंपा गया।

  • Share on :

खेतिया क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसी महीने वन विभाग ने एक मादा तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़ा था। अब आज ग्राम मोरतलाई में कृषक विक्रम किराड़े के खेत में ग्रामीणों को तेंदुए का एक शावक दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शावक को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने शावक की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुसार उसे उसी स्थान पर छोड़ दिया, जहाँ वह मिला था।
वहीं, अब विभाग ने क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग द्वारा मादा तेंदुए और शावक दोनों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गया है।
कृषक किराड़े मोरतलाई
*खेतिया पानसेमल से जितेन्द्र जोशी की विशेष रिपोर्ट

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper