शिव स्वरूप में विराजे गणपति जी, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  • Share on :

जवा टेकरी के लुनिया मोहल्ले में श्री सांवरिया सेठ युवा मंडली द्वारा गणपति जी की अनोखी एवं आकर्षक झांकी सजाई गई। इस वर्ष मंडली ने भगवान गणेश जी को शिव स्वरूप में विराजमान किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

गणपति जी का यह मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुंदर सजावट, आकर्षक श्रृंगार और धार्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। गणेश जी के दर्शन के लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

श्री सांवरिया सेठ युवा मंडली के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद ले रहे हैं।

मंडली के सदस्यों ने बताया कि गणपति उत्सव के माध्यम से युवाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ रहवासियों का भी सहयोग मिल रहा है।

शिव स्वरूप में विराजे गणपति जी की भव्य झांकी क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper