LPU कैंपस में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर आधी रात को भारी हंगामा, छात्रों ने की तोड़फोड़; हाईवे जाम
जालंधर। जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर एक छात्रा के कथित दुष्कर्म और उसके बाद आत्महत्या करने की अफवाह फैली थी। इस घटना को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा देखा गया।
कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट के अनुसार, यह गुस्सा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर बढ़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया।
इसके बाद छात्रों की शिकायत पर जी 3 हाॅस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी छात्रों से शांत रहने की अपील की।
साभार अमर उजाला

