मध्यप्रदेश में माफिया राज चरम पर, पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म : मोहित रघुवंशी

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
खातेगांव थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष बनाई मानव श्रृंखला, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश                      खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष नीमताल चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया, इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते माफिया आतंक और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।                    विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में माफिया राज चरम पर पहुंच चुका है। गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। स्थिति यह है कि अब पुलिस अधिकारी भी माफियाओं के निशाने पर हैं। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किया जाना प्रदेश की कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर करता है।श्री रघुवंशी ने आरोप लगाया कि  सरकार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब कानून की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि मानव श्रृंखला बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिगड़ते क़ानून व्यवस्था के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया गया                                          इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू, सुशील शर्मा, गोविन्द भार्गव, सुंदर सिंह दांगी, अवधेश दुबे ,सुनील दांगी, अनुज यादव, राजकुमार पांसी, नवनीत कुशवाहा,बंटी सक्सैना, पर्वत सिंह गौड , श्याम रघुवंशी , असलम पटेल, बाबू पाल, राहुल रघुवंशी, जवाहर सिंह कुशवाहा, सुनील शर्मा, अभिषेक मिश्रा,,कोमल जाटव, संतोष सक्सैना, नर्बदा अहिरवार, रूपेश अहिरवार,विकास विज्वे आदि

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper