महेंद्र को बनाया अपेक्स बैंक का अध्यक्ष , समर्थकों ने बांटी मिठाई
दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर । वरिष्ठ बीजेपी नेता महेंद्र सिंह यादव को राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) का प्रशासक (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की खबर मिलते ही ग्वालियर में उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई । महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक की कमान सौंपे जाने पर ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में उनके प्रशंसकों द्वारा भव्य रूप से मिष्ठान वितरण किया गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई । थाटीपुर क्षेत्र में आयोजित इस खुशी के मौके पर मुख्य रूप से अर्जुन मोटर्स के संचालक दिवाकर पचौरी और उत्तम हॉस्पिटल के संचालक ध्रुव यादव के साथ-साथ संजय यादव, आशु श्रीवास, पुरुषोत्तम टमोटिया, अविनाश यादव, पवन भदौरिया, शैलू गुर्जर, योगेश शर्मा सहित कई अन्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयां दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

