ईकोटेक 3 में बड़ा हादसा: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में आग पर काबू पाते समय दीवार गिरने से 2 फायरकर्मी शहीद, 3 घायल

  • Share on :

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग बुझाने के दौरान कंपनी की दीवार और लोहे का बीम गिरने से पांच फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ.
पुलिस के अनुसार, ईकोटेक 3 में स्थित ILGIM कंपनी में रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई. इस कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी चिप बनाने का काम होता है. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. फायर टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और कुछ ही समय में आग को बुझा लिया गया.
लेकिन आग बुझाने के इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का एक बीम अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इसकी चपेट में आने से पांच फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper