बांगो जल विद्युत गृह में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सफल, सात मिनट में आग पर पाया काबू
कोरबा, 8 अक्टूबर। हसदेव बांगो जल विद्युत गृह, माचाडोली में बुधवार को आ...
आज सुबह हल्दिया के चिरंजीपुर क्षेत्र स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्र में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी। यह आग नेफ्था गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण फैली। शुरुआत में काला धुआं दिखा, फिर लपटें तेज हो गईं। कुल नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। झुलसे लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से कई घर और दुकानें जलकर राख हो गईं। हल्दिया-पानस्कुरा रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। पाइपलाइन में आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई