ग्वालियर में बड़ा हादसा: तिघरा डैम में डूबे मेडिकल कॉलेज के दो छात्र, एक का शव बरामद

  • Share on :

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तिघरा डैम से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के दो छात्र डैम में डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र तिघरा डैम घूमने पहुंचे थे, इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और देर रात तक सर्चिंग अभियान जारी है। इस दौरान टीम को अंधेरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाले छात्रों के नाम गोपाल और आयुष बताए जा रहे हैं। दोनों जीआरएमसी के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि आठ दोस्तों का समूह तिघरा डैम घूमने गया था, जिनमें से छह छात्र सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि गोपाल और आयुष पानी में डूब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीम बोट और सर्च लाइट की मदद से छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले एक छात्र का शव बरामद हुआ है। डैम के आसपास छात्रों के परिजन और साथी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper