करेरा में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी मशीन जलाकर नष्ट एक एल एन टी मशीन दो डम्फर जब्त
करेरा (शिवपुरी)। ग्राम चितारी, थाना सीहोर अंतर्गत सिंध नदी पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम करेरा श्री अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक पनडुब्बी मशीन पकड़ी गई, जिसे मौके पर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया।एक एल एन टी मशीन एवं दो डम्फर जप्त किये गए जिन्हे सीहोर थाना को सुप्रद कर कार्यबाही के लिए भेजा गया
प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सिंध नदी क्षेत्र में रेत माफिया लगातार अवैध उत्खनन कर रहे हैं। इसी के मद्देनज़र एसडीएम निंगवाल ने राजस्व अमले माइनिंग एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से फरार हो गए।
निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट पाया गया कि बिना वैधानिक अनुमति के नदी से रेत निकाली जा रही थी, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा था, बल्कि शासन को राजस्व की भी हानि हो रही थी। नियमों के तहत अवैध गतिविधि में प्रयुक्त पनडुब्बी मशीन को जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई।एवं एल एन टी मशीन एवं दो डम्फर को सीहोर थाना को सुप्रद कर कार्यबाही के लिए भेजा गया
एसडीएम अनुराग निंगवाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता एवं खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप है और प्रशासन की सख्ती से अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे नदी और पर्यावरण की रक्षा होगी।
दीपक परमार जिला ब्यूरो
शिवपुरी

