करेरा में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : लगातार 6 घंटों में अवैध गुटखा प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और भंडारण की कई फैक्ट्री यूनिट सील

  • Share on :

करेरा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं SDM करेरा अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गुटखा निर्माण के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। करेरा तहसील अंतर्गत ग्राम टीला स्टेडियम के पास संचालित एक अवैध गुटखा प्रोसेसिंग फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर उसे सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान के पास ही एक अन्य तंबाकू स्टोर और गोदाम भी संचालित पाया गया। तस्दीक करते हुए संयुक्त दल करीबन 10-12 किलोमीटर दूर अमोला कॉलोनी नंबर 2 में स्थित एक अन्य गोदाम तक पहुंचा जिसमे इस पूरे अवैध गुटखा पैन मसाला की पैकेजिंग फैक्ट्री यूनिट चलाई जा रही थी जिसे भी सील किया गया।

6 घंटों की सतत कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मौके से गुटखा बनाने वाली 11 से अधिक मशीनें, दो लोडिंग वाहन, एक आईसर वाहन तथा केमिकल से भरे कई ड्रम को गोदाम में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई जॉइंट कलेक्टर एवं एसडीएम अनुराग निंगवाल, एसडीओपी आईपीएस आयुष जाखड़, तहसीलदार ललित शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा की टीम द्वारा की गई। अधिकारियों ने फूड सेफ्टी  एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित गोदामों को सील कर दिया।

प्रशासन का कहना है कि अवैध गुटखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी  जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है।
हेमंत भार्गव जिला ब्यूरो चीफ रणजीत टाईम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper